MOU between Rajasthan Department of Energy and USA Utha State Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान के ऊर्जा विभाग व यूएसए के ऊथा राज्य के बीच एमओयू

khaskhabar.com: सोमवार, 26 अगस्त 2019 9:08 PM (IST)
राजस्थान के ऊर्जा विभाग व यूएसए के ऊथा राज्य के बीच एमओयू
एमओयू पर राजस्थान के ऊर्जा विभाग की तरफ से विशिष्ट शासन सचिव व ऊथा राज्य की और से एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. लौरा नीलसन ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा नरेशपाल गंगवार, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम के सीएमडी कुंजीलाल मीना, राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के सीएमडी पी. रमेश, अक्षय ऊर्जा निगम के प्रबन्ध निदेशक अनिल गुप्ता, जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक ए.के.गुप्ता तथा यूएसए के ऊथा राज्य की डॉ. लौरा नीलसन, थाड लीवर, पेट ब्राडबेन्ट और प्रोग्राम कार्डिनेटर अफीना अशफाक और सीएसआईएस के डॉ. कार्तिकेय सिंह उपस्थित रहे। एमओयू से पूर्व राजस्थान के ऊर्जा विभाग की ओर से नरेशपाल गंगवार ने प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के बारे में प्रजेन्टेशन दिया और यूएसए के ऊथा राज्य की और से डॉ. लौरा नीलसन से वहां के ऊर्जा क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में प्रजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी दी।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement