राजसमंद। कुंवारिया थाना क्षेत्र के गलवा के एक वाल्मीकि परिवार की महिला अपनी तीन मासूम बालिकाओं को छोडक़र पीहर चली गई। परिजनों ने इस संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
गलवा के पूरणमल पिता गरीब वाल्मीकि ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी सुनीता घर से बिना बताए चली गई। दो दिन तक तलाश करने पर भी वह नहीं मिली तो कुंवारिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पता चला कि उसकी पत्नी का कच्छ भुज अपने पीहर में मां के पास है। इसके बाद पूरण ने फोन पर पत्नी के गुम होने की सूचना सास को दी तो सास ने भी पूरण को फंसाने की धमकी दी। पूरण ने बताया कि सुनीता घर से एक जोड़ी चांदी की पायजेब, एक हजार रुपए नकद, साढ़े तीन सौ रुपए की फौलरियां और कपड़े लेकर फरार हो गई। एएसआई मानसिंह ने बताया कि घटना करीब एक सप्ताह पुरानी है। इस संबंध में गुमशुदगी दर्ज कर ली और जांच की जा रही है। गौरतलब है कि पूरणमल की बड़ी बालिका ज्योति 6 वर्ष, छोटी बेटी सपना 4 वर्ष एवं नव्या 2 वर्ष की हैं। तीनों बच्चियां मां की याद में रोती रहती हैं।