Advertisement
शिमला, मनाली, डलहौजी में बर्फबारी से पर्यटन स्थलों का नजारा हुआ खूबसूरत

मनाली में तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और 8 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।
अधिकारी ने कहा कि शिमला के आसपास के स्थलों कुफरी, फागू और नारकंडा में सामान्य से भारी बर्फबारी हुई। कुफरी में राज्य का सबसे अधिक 45 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। शिमला के कई इलाकों जैसे माल रोड, रिज, यूएस क्लब और जाखू हिल्स में हिमपात देखा जा सकता है।
एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि किन्नौर जिला और शिमला के नगरों जैसे कि कुफरी, नारकंडा, जुब्बल, कोटखाई, कुमारसैन, खड़ापत्थर, रोहड़ू और चोपाल का बर्फबारी के कारण बाकी क्षेत्रों से संपर्क टूट गया है।
अधिकारी ने कहा कि ऊपरी शिमला में नगरों का सड़क संपर्क बुधवार शाम तक बहाल होने की संभावना है।
अधिकारियों ने कहा कि खराब मौसम ने किन्नौर, शिमला, चंबा, मंडी, कुल्लू और सिरमौर जिलों की ऊंची पहाड़ी इलाकों में सड़क नेटवर्क को प्रभावित किया है और उन्हें फिर से खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मौसम अधिकारी ने बताया कि गुरुवार तक बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है।
--IANS
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


