More fatalities if pellet guns are banned : CRPF-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पैलेट गन पर लगीं रोक तो होंगी ज्यादा मौतें: हाईकोर्ट में CRPF

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 5:25 PM (IST)
पैलेट गन पर लगीं रोक तो होंगी ज्यादा मौतें: हाईकोर्ट में CRPF
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पैलेट गन के इस्तेमाल पर मचे घमासान के बीच केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखा। पुलिस बल ने हाईकोर्ट में बताया कि अगर भीड़ पर नियंत्रण के उपाय के तौर पर पैलेट गन पर रोक लगाई जाती है तो कठिन हालात में जवानों को मजबूरन गोलियां चलानी पड़ेंगी जिससे और ज्यादा मौतें हो सकती हैं। हाईकोर्ट को दिए हलफनामे में सीआरपीएफ ने कहा, ‘सीआरपीएफ के पास मौजूद विकल्पों में से अगर इसे (पैलेट गन) हटा लिया जाता है तो कठिन परिस्थितियों में सीआरपीएफ के जवानों को राइफल से गोली चलानी पड़ेगी। इससे और ज्यादा मौंते होने की आशंका है।’ अर्धसैनिक बल का यह हलफनामा अदालत में दायर उस याचिका के जवाब में आया है जिसमें घाटी में भीड़ नियंत्रण के उपाय के तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement