Moral river in spate, 22 villages in danger of flood-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोरल नदी उफान पर, 22 गांवों में बाढ़ का खतरा

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 सितम्बर 2025 3:42 PM (IST)
मोरल नदी उफान पर, 22 गांवों में बाढ़ का खतरा
लालसोट। लगातार हो रही बारिश से मोरल नदी उफान पर है और हालात गंभीर होते जा रहे हैं। विजयपुरा, पुराना श्रीमा और समेल गांव जलमग्न हो चुके हैं, जबकि खटवा भी नदी के पानी की चपेट में आ गया है। नदी का पानी घरों और रास्तों में घुसने से आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खेतों में खड़ी फसलें डूबने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है और पशुधन पर संकट मंडराने लगा है। मोरल बांध पर इस समय 4 फीट का ओवरफ्लो चल रहा है, जबकि नदी का गेज 3.5 फीट दर्ज किया गया है। पानी की तेज़ आवक से तलावगांव–विजयपुरा मार्ग कट गया है और आसपास के गांवों का संपर्क टूट चुका है।
प्रशासन सतर्क
उपखंड अधिकारी विजेंद्र मीणा ने जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। राजस्व टीमों को मौके पर भेजा गया है और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता एम.एल. मीणा ने जिला कलेक्टर को पत्र भेजकर आगाह किया है कि यदि पानी की आवक इसी तरह बनी रही तो करीब 22 गांव जलमग्न हो सकते हैं।
खतरे में आने वाले गांव
मटलाना, विजयपुरा, राजपुरा, रूंगली, बरेडी, फलवाड़िया, मुंडिया, बगड़ी, खटवा, खेड़ली, बड़ेखन, सुंदरपुर, कांकरिया, समेल, जौनपुरी, कुंडाल, पीपलदा, सुखानपुरा, साँचोली, जस्ताना, बेहतेड, धोराला, कांदलोदा, कल्याणपुरा, निमोद, करेल और फलवाड़ा शामिल हैं।
अधीक्षण अभियंता ने प्रभावित लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और समय रहते प्रशासन के निर्देशानुसार सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement