मोगा। सीमा पर रहने वाले पंजाब के लोग किसी भी तरह के हालातों का सामना करने के लिए बहुत बहादुर हैं। सर्जिकल आॅपरेशन मेें भारतीय सेनाओं की भूमिका की प्रशंसा करते हुए विपक्ष के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को उन पर गर्व है । वह निकट भविष्य में भी उनकी हर तरह की सफलता के लिए कामना करते हैं। चन्नी ने आज अपनी जवानी संभाल यात्रा के चौथे दिन में दाखिल हो गए, जो
जगराओं से शुरू होकर मोगा पहुंची। इस दौरान चन्नी ने गुरुद्वारा श्री
नानकसर साहिब में भी माथा टेका व शांति के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने राज्य सरकार को पूरी सहायता देने का भरोसा दिया है और कहा है कि
वह किसी भी तरह के हालातों का सामना करने के लिए युवाओं की सेना के साथ
तैयार है। वह 3 अक्तूबर को संपूर्ण हो रहे यात्रा के पहले पड़ाव के उपरांत
परिवारों के पास भी जाएंगे।