Modi cabinet reshuffle: Who will be in, who will be out Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी टीम में फेरबदल: इनका बढेगा कद, इनको मिल सकती है टीम में जगह!

khaskhabar.com: शनिवार, 02 सितम्बर 2017 4:03 PM (IST)
मोदी टीम में फेरबदल: इनका बढेगा कद, इनको मिल सकती है टीम में जगह!
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोदी कैबिनेट में फेरबदल एक दो दिन में ही होने की संभावना है। गुरुवार शाम को पीएम मोदी ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। माना जा रहा है कि यह मुलाकात मंत्रिपरिषद में तीसरे बडे फेरबदल को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से हुई। ज्ञातव्य है कि पीएम मोदी को ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन जाना है। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का भी राजधानी के बाहर कार्यक्रम है। पीएम मोदी रविवार को चीन रवाना होंगे। माना जा रहा है कि चीन दौरे पर जाने से पहले पीएम मोदी अपने कैबिनेट में फेरबदल कर सकते हैं। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार शाम को तिरुपति से लौटेंगे। इसके बाद वह रविवार को गुजरात के 2 दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। 6 सितंबर से पितृपक्ष भी शुरू हो रहा है। ऐसे में अगर मोदी मंत्रिमंडल में रविवार से पहले फेरबदल नहीं हुए तो इसे पितृपक्ष के बाद तक टाला जा सकता है।

ये भी पढ़ें - आस्था या अंधविश्वास! मात्र 11 रुपए में धुलते है ‘पाप’

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement