Modi cabinet reshuffle: Who will be in, who will be out-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी टीम में फेरबदल: इनका बढेगा कद, इनको मिल सकती है टीम में जगह!

khaskhabar.com: शनिवार, 02 सितम्बर 2017 4:03 PM (IST)
मोदी टीम में फेरबदल: इनका बढेगा कद, इनको मिल सकती है टीम में जगह!
नई दिल्ली। मोदी मंत्रिमंडल में एक दो दिन में बडे बदलाव हो सकते हैं। माना जा रहा है कि रविवार तक मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। वहीं कुछ मंत्रियों ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफे दे दिए हैं और कुछ मंत्रियों ने अपने इस्तीफों की पेशकश की है। ज्ञातव्य है कि गुरुवार को केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी और राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने इस्तीफे दे दिए हैं। वहीं उमा भारती और कलराज मिश्र और अन्य कुद मंत्रियों ने भी अपने इस्तीफे की पेशकश की है। ज्ञातव्य है कि पीएम मोदी कुछ मंत्रियों के कामकाज से खुश नहीं है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी अब उन मंत्रियों को और वक्त नहीं देना चाहते जिनका कामकाज उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। वहीं कुछ नए लोगों को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है जेडीयू के दो मंत्रियों को मिल सकती है मोदी कैबिनेट में जगह! मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में एनडीयू में शामिल हुई जेडीयू के दो मंत्रियों को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पसंद के जेडीयू के 2 नेताओं को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती हैं। जेडीयू से राम चंद्र प्रसाद सिंह और पूर्णिया से सांसद संतोष कुशवाहा को मंत्री बनाए जाने की अटकले हैं।
इनको मिल सकती है बडी जिम्मेदारी:
मोदी कैबिनेट में फेरबदल के दौरान कुछ लोगों का कद बढ सकता है। माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान का मोदी कैबिनेट में और कद बढ सकता है। ज्ञातव्य है कि जावडेकर के पास फिलहाल मानव संसाधन मंत्रालय, धर्मेंद्र प्रधान के पास पेट्रोलियम मंत्रालय और पीयूष गोयल के पास ऊर्जा मंत्रालय का जिम्मा है। खबरों की मानें तो इन तीनों के काम से पीएम मोदी संतुष्ट हैं और इन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। वहीं संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार को शहरी विकास मंत्रालय दिए जाने की अटकलें हैं। पहले यह मंत्रालय वेंकैया नायडू के पास था, फिलहाल इसका अतिरिक्त प्रभार ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पास है।
रविवार से पहले मोदी कैबिनेट में फेरबदल संभव!

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement