Modi asked MNS leader who running the country-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मनसे ने PM से पूछा-कौन चला रहा है देश

khaskhabar.com:
मनसे ने PM से पूछा-कौन चला रहा है देश
मुंबई। मेडिकल में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा(एनईईटी) को लेकर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों की चिंता का मुद्दा उठाते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने सोमवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को फोन कर पूछा है कि देश कौन चला रहा है-सरकार या सर्वोच्च न्यायालय। ठाकरे ने मीडिया से कहा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री को फोन किया और उनसे पूछा- देश कौन चलाता है- सरकार या सर्वोच्च न्यायालय? मैंने एनईईटी को लेकर गंभीर चिंता से उन्हेंं अवगत कराया। इसकी वजह से विद्यार्थी और अभिभावक समान रूप से चिंतित हैं।’’ ठाकरे ने कहा कि उन्होंने मोदी से कहा कि एनईईटी राज्य शिक्षा बोर्डों को बेकार बना देगा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया तो किसानों की तरह हताशा में विद्यार्थी आत्महत्या करेंगे।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement