Modi asked MNS leader who running the country Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मनसे ने PM से पूछा-कौन चला रहा है देश

khaskhabar.com:
मनसे ने PM से पूछा-कौन चला रहा है देश
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद ठाकरे ने कहा, ‘‘जब महाराष्ट्र में पहले से ही कामन प्रवेश परीक्षा(सीईटी) है तो एनईईटी किस लिए?’’ सर्वोच्च न्यायालय ने गत नौ मई को अपने 28 अप्रैल के फैसले को बदलने से इनकार कर दिया था। अदालत ने अकादमिक वर्ष 2016-17 से देश भर में अंडर ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए एनईईटी को अनिवार्य कर दिया है। महाराष्ट्र के मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों के एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए पांच मई को चार लाख से अधिक छात्र एमएचटी-सीईटी की परीक्षा में शामिल हुए। इस बीच मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि वह इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों की चिंता से अवगत कराने और हस्तक्षेप के लिए प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement