गांव झींवरहेड़ी में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के ही एक युवक का शव खेतों में पड़ा हुआ मिला। शव पर
तेजधार हथियार से हमले के निशान हैं। मृतक के भाई संजय कुमार के मुताबिक
बीती रात को उसके 24 साल के
भाई दीपक का गांव के ही एक युवकों के साथ मामूली कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद दीपक अपने घर आ गया और खाना खाने के बाद
घर से बाहर गया तो वापिस नहीं आया। दीपक के परिजनों ने पूरी रात को दीपक को
तलाशा, लेकिन कहीं
भी उसका सुराग नहीं लगा। सुबह के वक्त जब कुछ गांव वाले जागे तो खेतों में दीपक का शव पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।