Mobile kept in lawyers pocket in Ajmer court premises saved from explosion, big accident averted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजमेर कोर्ट परिसर में वकील की जेब में रखा मोबाइल फटने से बचा, बड़ा हादसा टला

khaskhabar.com: बुधवार, 17 जुलाई 2024 3:13 PM (IST)
अजमेर कोर्ट परिसर में वकील की जेब में रखा मोबाइल फटने से बचा, बड़ा हादसा टला
अजमेर । अजमेर के जिला एवं सत्र न्यायालय में एक एडवोकेट के साथ बड़ा हादसा होने से टल गया। वकील की जेब में रखा मोबाइल अचानक गर्म होने लगा। जेब से बाहर निकालते ही मोबाइल से धुंआ निकलने लगा। एडवोकेट विक्रम मल्होत्रा ने अपने मोबाइल फोन की कीमत बताई। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले साढ़े छब्बीस हजार रुपये में मोबाइल खरीदा था। बुधवार को अचानक से उनके मोबाइल में हीटिंग की समस्या आने लगी। फिर मोबाइल में आग लग गई और मोबाइल जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि पहले से ही मोबाइल से एक अलग तरह की आवाज आ रही थी। और मोबाइल गर्म हो रहा था। लेकिन आज अचानक मोबाइल ज्यादा गर्म हो गया और उसमें आग लग गई।
उन्होंने यह भी बताया कि समय के साथ मोबाइल को जेब से निकाल लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement