ग्रामीणों के खिलाफ नहीं अधिकारियों के खिलाफ हो कार्रवाई
khaskhabar.com: रविवार, 11 सितम्बर 2016 11:23 AM (IST)
कैथल। जिला के कस्बा कलायत में तालाबों की जमीन को खुर्द-बुर्द करवाने के मामले में विधायक जयप्रकाश ने कहा कि कार्रवाई ग्रामीणों के खिलाफ भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ होनी चाहिए। निर्दलीय विधायक का कहना है जिन अधिकारियों ने सडक़ से नाली तक अनुमति प्रदान की वहीं है असली दोषी। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों के खिलाफ बल प्रयोग करना भी सही नहींहै। राजस्व विभाग इस मामले में सबसे ज्यादा दोषी है। इसी विभाग ने जमीन की रजिस्ट्री व इंतकाल किए। वे कलायत के सजूमा रोड पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। भारतीय न्यायपालिका प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार देती है। जयप्रकाश ने कहा कि स्थानीय लोग निरंतर संबधित जमीन की निशानदेही की मांग उठाते आ रहे हैं। लेकिन प्रशासन उनका दर्द समझने की बजाए कार्यालयों में बैठकर मनमुताबिक रिपोर्ट तैयार करते हुए न्याय पालिका को गुमराह कर रहा