MLA Kothari inspected the citys drains, gave instructions to the officials-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक कोठारी ने किया शहर के नालों का निरीक्षण ,अधिकारियों को दिए निर्देश

khaskhabar.com: रविवार, 16 जून 2024 6:39 PM (IST)
विधायक कोठारी ने किया शहर के नालों का निरीक्षण ,अधिकारियों को दिए निर्देश
भीलवाड़ा। विधायक अशोक कोठारी ने आगामी दिनो में होने वाली वर्षा के दौरान शहर के नालो की साफ-सफाई को लेकर रविवार को दिनभर शहर के नालो का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक कोठारी के साथ अर्पित कोठारी,शंभू वैष्णव,दिनेश सुथार,शंकर गुर्जर,गजेंद्र सिंह राठौड़ उपस्थित थें। जानकारी के अनुसार विधायक कोठारी ने पांडू नाला,अरिहंत हाॅस्पीटल के पास नाला,रामधाम से वाल्मीकि बस्ती नाला,बड़ला चोराहा गांधी सागर तालाब,साबुन फैक्ट्री, कॉलेज के पास,पंचमुखी मोक्ष धाम नाला,स्काउट गाइड ट्रेनिंग सेंटर के समीप नाले को देखकर अधिकारियो को मौके पर ही बुलाकर सफाई हेतु आवश्यक निर्देश दियें। बाद में विधायक कोठारी ने मानसरोवर झील का दौरा कर अज्ञात व्यक्त्यिो द्वारा मछलियो एवं जलीय जीव की हत्या के मामले को लेकर अधिकारियो पर नाराज हुए। इसके साथ ही उन्होने नेहरू तलाई (धांधोलाई तालाब) का भी निरीक्षण किया। साथ ही वहा लगी बच्चों की ट्रेन एवं फव्वारे सिस्टम को ठीक कराने के निर्देश दिये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement