MLA Jaswant Yadav solved problems by conducting public hearing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक जसवंत यादव ने जनसुनवाई कर समस्याओं का किया समाधान

khaskhabar.com: बुधवार, 02 अप्रैल 2025 6:57 PM (IST)
विधायक जसवंत यादव ने जनसुनवाई कर समस्याओं का किया समाधान
बहरोड़। विधायक डॉ. जसवंत यादव ने बुधवार को विधायक कार्यालय, बहरोड़ में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनकी पहली प्राथमिकता है और वे हरसंभव प्रयास करेंगे कि किसी भी व्यक्ति को समस्या के समाधान के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा सरकार के सहयोग से मैं अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी तरह समर्पित हूं। हमारी सरकार हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं को पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए संकल्पित है। जनता के विश्वास को मजबूत करना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।भाजपा सरकार की नीतियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से हम बहरोड़ को एक विकसित और आत्मनिर्भर क्षेत्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।" आज चतुर्थ नवरात्रि के शुभ अवसर पर डॉ. जसवंत यादव व उनकी पत्नी पूर्व प्रमुख डॉ किरण यादव ने कूल देवी जिलानी मंदिर और दहमी-हमजापुर स्थित पवित्र मंशा माता मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने माता रानी से बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा, "धर्म और संस्कृति हमें जनकल्याण की प्रेरणा देते हैं। माँ की कृपा से समाज में सद्भाव, उन्नति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे, यही मेरी कामना है।"
इस अवसर पर उनके साथ बहरोड मण्डल अध्यक्ष प्रशान्त यादव, जिला उपाध्यक्ष राव कमल सिंह यादव,पार्षद रामनरेश यादव ,पार्षद देवेन्द्र शर्मा,पार्षद चिन्टू,पार्षद गौरीशंकर , पार्षद संजय शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष संजय मीर ,शिवचरण गुरूजी, कपिल वैद्य, कर्मवीर यादव, अनिल बोहरा, सुभाष यादव, नरेन्द्र यादव, नूतन सैनी, देवेन्द्र यादव एवं पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement