MLA Gaur laid the foundation stone of road construction works in Jagdamba Colony-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक गौड़ ने जगदम्बा कॉलोनी में किया सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास

khaskhabar.com: बुधवार, 28 जून 2023 07:04 AM (IST)
विधायक गौड़ ने जगदम्बा कॉलोनी में किया सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास
श्रीगंगानगर। विधायक राजकुमार गौड़ ने जगदम्बा कॉलोनी में विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इन पर 37 लाख 50 हज़ार रूपए की लागत आएगी। इसके पश्चात स्थानीय निवासियों और आमजन को आवागमन में सुविधा होगी। विधायक गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेशभर में करवाये जा रहे विकास एवं निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। गंगानगर विधानसभा क्षेत्र में भी राज्य सरकार द्वारा सभी वर्गों के कल्याण के लिये कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज के पश्चात गंगानगर जिले के निवासियों को सुविधाएं देने में राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हज़ारों करोड़ रुपए का बजट सरकार ने गंगानगर के विकास के लिए दिया है। इसका लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचा है। उपस्थितजनों ने हाथ उठाकर इस बात पर सहमति जताते हुए गौड़ का तालियों से अभिवादन भी किया। सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करने पर वार्डवासियों द्वारा फूलों की माला पहनाकर विधायक गौड़ का स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर रामस्वरूप नायक, कमल चाचा हैंडलूम, सुरेन्द्र स्वामी, सचिन अडवाणी, रामफल बिश्नोईए संदीप बंसल, सुखपाल भुल्लर, सरोज बिश्नोई, गुरमीत गिल, संदीप वधवा, पन्नाराम अडवाणी, गंगूराम बालानी, मालाराम अडवाणी, नानक चंद, खान चन्द, खुशीराम, सचिन अडवाणी, राकेश, सुरेश महान, विजय रोशनिया, सुनील रोशनियां, राजेश, मालूराम टांटिया, रोशन भोपते, हरिराम, रामचंद्र अडवाणी, मामराज, राजू कल्याणी, सुभाष, सुनील, भादर, पुनीत, नंदुकल्याणी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement