MLA Dr. Jaswant Yadav raised the demand of making contract workers permanent, giving relaxation in age and pay scale improvement in the assembly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक डॉ. जसवंत यादव ने विधानसभा में संविदा कर्मियों को स्थायी करने, आयु में छूट देने और वेतनमान सुधार की मांग उठाई

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025 5:49 PM (IST)
विधायक डॉ. जसवंत यादव ने विधानसभा में संविदा कर्मियों को स्थायी करने, आयु में छूट देने और वेतनमान सुधार की मांग उठाई
बहरोड़। राजस्थान विधानसभा में बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव ने संविदा कर्मचारियों के भविष्य और अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि संविदा कर्मियों को स्थायी किया जाए, उनकी नियुक्ति में आयु सीमा में राहत दी जाए और उनका वेतनमान नियमित सरकारी कर्मचारियों के समकक्ष लाया जाए, जिससे वे समान अधिकार और सुविधाओं का लाभ उठा सकें। डॉ. जसवंत यादव ने सरकार को यह भी याद दिलाया कि यह विषय काफी समय से लंबित है और इसे शीघ्रता से सुलझाने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि संविदा कर्मचारियों के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और सरकार को इस दिशा में जल्द निर्णय लेना चाहिए। इस मुद्दे पर राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है और इस विषय पर नियमों को ध्यान में रख के निर्णय ले रही है।
डॉ. जसवंत यादव हमेशा से ही अपने क्षेत्र के विकास और जनता के अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से संघर्ष करते रहे हैं। चाहे औद्योगिक विकास हो, रोजगार के अवसर बढ़ाने की बात हो या संविदा कर्मियों के हक की आवाज उठानी हो, उन्होंने हमेशा जनता के हितों को सर्वोपरि रखा है। इस सत्र में भी वे पूरी प्रतिबद्धता और जोश के साथ ज़रूरी मुद्दे निरंतर उठा रहे हैं और जनता के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement