MLA DC Bairwa meets Sachin Pilot, expresses gratitude with the people of the area-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सचिन पायलट से विधायक डीसी बैरवा की मुलाकात, क्षेत्रवासियों के साथ आभार व्यक्त

khaskhabar.com: बुधवार, 27 नवम्बर 2024 6:23 PM (IST)
सचिन पायलट से विधायक डीसी बैरवा की मुलाकात, क्षेत्रवासियों के साथ आभार व्यक्त
दौसा। नवनिर्वाचित विधायक डीसी बैरवा ने बुधवार को जयपुर स्थित एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक बैरवा ने अपने परिवार सहित सचिन पायलट को पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें आभार व्यक्त किया। उनके साथ कंवरपाल गुर्जर, राम अवतार चौधरी, रामावतार मावई, नरेंद्र जैमन, लवाण प्रधान बीना बैरवा, हंसराज गुर्जर जैसे कई कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। विधायक बैरवा ने अपने संबोधन में कहा कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को सर्वोपरि मानते हुए वह हमेशा जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहेंगे। बैरवा ने इस मौके पर क्षेत्रवासियों के लिए निरंतर काम करने का संकल्प लिया, और अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement