Mjesa Jhalawar district in the first phase to create role models-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एमजेएसए प्रथम चरण में झालावाड़ जिला रोलमॉडल बना

khaskhabar.com: सोमवार, 29 अगस्त 2016 9:51 PM (IST)
एमजेएसए प्रथम चरण में झालावाड़ जिला रोलमॉडल बना
झालावाड़। राजस्थान नदी बेसिन एवं जल संसाधन आयोजना प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीराम वेदिरे ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान में राजस्थान में प्रथम चरण में एक लाख 868 कार्र्य कर 41 लाख लोगों एवं 45 लाख पशु-पक्षियों को पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य किया गया है। वेदिरे सोमवार को झालावाड़ में आन्ध्र प्रदेश व तेलांगना तथा स्थानीय मीडियाकर्मियों से रूबरू हो रहे थे।उन्होंने बताया कि झालावाड़ जिला प्रदेशभर में रोलमॉडल बना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान जैसा कार्य देश के किसी भी प्रदेश में नहीं किया गया है। नौ विभागों के समन्वय से सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर जल संरक्षण हेतु शुरू किये गये इस अभियान में प्रत्येक वर्ग की भागीदारी एवं वर्तमान में अथाह जलराशि अभियान की सफलता को बयां करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान में प्रथम चरण में 60.5 लाख हैक्टेयर केचमेन्ट एरिया तैयार किया गया है एवं 25 लाख पौधे लगाकर 5 साल तक देखभाल व सुरक्षा का रोडमेप भी तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान में राजस्थान के प्रत्येक ब्लॉक से गांव का चयन कर सेटेलाईट के माध्यम से जल संरचनाओं को अंतिम रूप दिया है एवं जियोटेगिंग का उपयोग कर गुणवत्ता एवं पारदर्शिता से कार्य पूर्ण किये गये हैं। उन्होंने बताया कि माननीया मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे की मंशा के अनुरूप प्रत्येक वर्ग की भागीदारी से 53 करोड़ नकद अथवा श्रम के रूप में जनसहयोग मिला है। यह अभियान अब प्रदेशभर में जनआंदोलन का रूप ले चुका है। श्री वेदिरे ने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के द्वितीय चरण में 5200 गांव को सम्मिलित करने एवं 70 लाख पौधे लगाये जाने का लक्ष्य लिया गया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement