missing old woman was not clue, continue to seek-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुमशुदा वृद्धा का नहीं लगा सुराग, तलाश जारी

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 08:53 AM (IST)
गुमशुदा वृद्धा का नहीं लगा सुराग, तलाश जारी
प्रतापगढ़। कई दिन पहले बिना बताए घर से निकली वृद्धा वापस घर नहीं पहुंची। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिले के जहाजपुर गांव निवासी सीता बाई आंजना उम्र 63 साल कई दिनों से मानसिक संतुलन सही नहीं होने से 20 अक्टूबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जिसकी काफी तलाश भी की गई लेकिन, कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने प्रतापगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों ने बताया कि पहले भी कई बार घर से बिना बताए चली जाती थी व घर लौट आती थी। इस कारण इस बार भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया लेकिन, कई दिन हो गए बहुत कोशिश कर ली लेकिन वृद्ध महिला का कोई पता नहीं चल पा रहा है। वृद्धा अनपढ़ है। उसने घर से निकलते वक्त हल्के पीले रंग का घाघरा-लूंगड़ा पहने हुए, रंग गेंहुआ, चेहरा लंबा गोल आकार का बताया जा रहा है व स्थानीय देशी भाषा का प्रयोग करती है। यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था! यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement