4 दिन से लापता लड़की का शव नहर में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप
khaskhabar.com: गुरुवार, 30 मार्च 2017 8:27 PM (IST)
करनाल। गांव महन मती की लडकी कालेज से घर वापस नहीं लौटी। घटना चार दिन पहले की है। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस को सूचित किया था। पुलिस को आवर्धन नहर में शव पड़े होने की सूचना मिली। शव की पहचान कर ली गई। लड़की के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
परिजनों ने मीडिया के सामने गांव के लड़कों पर बेटी को अगवाकर दुष्कर्म करने और हत्या का अारोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मामले की गहतनता से जांच की जाए।
उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक वे शव को नहीं लेंगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।