misprint note came out of the ATM in ghaziabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एटीएम से ख़राब नोट निकला ,खताधारक काट रहा है बैंक के चक्कर

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 मार्च 2017 8:14 PM (IST)
एटीएम से ख़राब नोट निकला ,खताधारक काट रहा है बैंक के चक्कर
गाज़ियाबाद। नवम्बर 8 से हुई नोटबंदी के बाद जहाँ एक और आम लोगोंकी मिली जुली प्रतिकिया रहीं वही दिसंबर में नए नोट आने के बाद से भी लोगों की दिक्कतें थमती नजर नहीं आ रही है,हालिया मामला गाजियबाद के संजय नगर इलाके का है जहाँ रहने वाले हर्षित भारद्वाज आज पी एन बी बैंक के एटीएम से 20 हजार रूपये निकलने गए ।सभी नोट 2 हजार रूपये के थे जिनमें एक नोट मिस प्रिंट था।जिसकी तुरंत सुचना इन्होंने बैंक में की मगर वहां से उन्हें टरका दिया गया।जिसके बाद इन्होंने इसकी शिकायत कविनगर थाने में की और आर बी आई को भी एक मेल किया है,जिसका इंतजार अब इन्हें है कि अब इनकी शिकायत पर क्या कार्यवाही होगी।मगर बड़ा सवाल ये है आखिरकार क्यों अभीतक नए नोटों में इस तरह की शिकायतें क्यों आ रही हैं और आखिर कब जनता को होने वाली इस तरह की परेशानियों से निजात मिलेगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement