Miracle in Thanpura, Sanwar Shri Krishna appeared from the roots of Peepal tree-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

थानपुरा में चमत्कार, पीपल की जड़ों से प्रकट हुए सांवरे श्रीकृष्ण

khaskhabar.com: शनिवार, 13 सितम्बर 2025 5:22 PM (IST)
थानपुरा में चमत्कार, पीपल की जड़ों से प्रकट हुए सांवरे श्रीकृष्ण
लालसोट। लालसोट उपखंड के थानपुरा गांव में पीपल की जड़ों से श्रीकृष्ण भगवान सांवरे की प्राचीन धातु मूर्ति प्रकट होने से क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है। सबसे पहले गांव की बालिका राधा को यह मूर्ति दिखाई दी। उसके बाद ग्रामीणों व बच्चों ने भी मूर्ति के दर्शन किए। हेमराज मीणा दिनवाचली कला ने बताया किमूर्ति जड़ों में जकड़ी हुई है और अत्यंत प्राचीन प्रतीत हो रही है। जानकारी फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोग नवरात्र में मूर्ति की विधिवत स्थापना की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि यह दिव्य प्रकट होने की घटना भविष्य में यहां भव्य मंदिर निर्माण का आधार बन सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement