अलवर । जिले के मंत्रालयिक कर्मचारी भी शुक्रवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। इन कर्मचारियों ने जयपुर में आयोजित महारैली में भी भाग लिया। मंत्रालयिक महासंघ संघर्ष समिति के बनैर पर शुक्रवार को अलवर से भी हजारों कर्मचारी शुक्रवार को जयपुर के लिए रवाना हुए। समिति के अध्यक्ष सर्वेश शर्मा ने बताया कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर महासंघ की ओर से सामूहिक अवकाश का आव्हान कर जयपुर में रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में अलवर जिले में से भी हजारों कर्मचारी भागीदारी निभा रहे है।