Minister will not take the file for home said minister rajesh agrawal in bareilly -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फाइल घर नहीं ले जायेंगे मंत्री

khaskhabar.com: शनिवार, 06 मई 2017 6:08 PM (IST)
फाइल घर नहीं ले जायेंगे मंत्री
बरेली। योगी सरकार को बने अभी महज 50 दिन ही हुए है लेकिन सीएम योगी ने इन 50 दिनों में कई ऐसे निर्णय लिए है जो जनता के लिए हितकारी साबित हो रहे है। बरेली पहुंचे कैबिनट वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि योगी जी ने निर्देश दिया है कि अब कोई भी फाइल ऑफिस में एक सप्ताह से ज्यादा नहीं रुकेगी। और इस आदेश का जो भी पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि योगी जी ने अपने मंत्रियो को भी निर्देश दिए है की अब कोई भी मंत्री फाइलों को अपने घर नहीं ले जाएगा। सभी मंत्रियो को अपने ऑफिसों में ही फाइल्स का निस्तारण करना होगा। राजेश अग्रवाल ने कहा कि आवास विकास अब प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़कर काम करेगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि शुगर मिलों को 14 दिनों के अंदर गन्ने का भुगतान करना होगा और नहीं करने पर कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा उन्होंने बरेली के लिए भी बहुत सारे विकास योजनाओं के बारे में बताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement