बूंदी। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने शुक्रवार को बूंदी पंचायत समिति में महिला एवं अधिकारिता विभाग द्वारा निर्मित धनलक्ष्मी महिला समृद्धि केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 15 दिन के भीतर धनलक्ष्मी केन्द्र में सीडीपीओं का कार्यालय शिफ्ट करने तथा केन्द्र की अच्छी तरह साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बूंदी पंचायत समिति कार्यालय का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीणजनों की राजस्व संबंधी एवं छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान में राज्य सरकार द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण पंचायत शिविर काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं। निरीक्षण के दौरान बूंदी विधायक अशोक डोगरा, महिला अधिकारिता विभाग के कार्यक्रम अधिकारी जुगलकिशोर मीणा, महिला एवं विकास विभाग की उपनिदेशक शोभा पाठक, उपखण्ड अधिकारी बूंदी हेताराम मेहरा आदि साथ रहे।
यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए
तस्वीरें...यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में