इसके साथ-साथ 13 करोड की लागत से उप-मण्डल अधिकारी के कार्यालय का निर्माण
करवाया गया है। शाहबाद मारकण्डा में न्यायिक परिसर का निर्माण कार्य 1 करोड
34 लाख 42 हजार रुपए की लागत से करवाया जा रहा है। शाहबाद में 100 बिस्तर
वाले हस्पताल का निर्माण कार्य 3 करोड 95 लाख 7 हजार रुपए की लागत से
करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शाहबाद विधानसभा क्षेत्र
में जल सेवा मण्डल कुरूक्षेत्र द्वारा विभिन्न कार्यो पर 1 करोड 11 लाख 63
हजार रूपए की राशि खर्च की गई। विधानसभा क्षेत्र में सभी गांव दिसम्बर 2016
से पूर्णत्या खुले से शौच मुक्त है। विधायक आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत
गांव धुराला का चयन किया गया। गांव में पहुंचने पर गांव के सरपंच संदीप
कुमार व भाजपा नेता पूर्व सरपंच बिल्लू राणा, अशोक राणा, दर्शन राणा,
मास्टर कृष्ण कुमार शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, सुरेश शर्मा,दीपक शर्मा ने
गांव में पहुंचने पर पगडी व फूलमालाओं से राज्यमंत्री का स्वागत किया व
गांव के विकास के लिए मांगपत्र राज्यमंत्री को सौंपा। राज्यमंत्री ने सभी
कार्य करवाने की घोषणा की।