Minister of State with villagers listened to PM Modi voice-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्रामीणों के साथ राज्यमंत्री ने रेडियो पर सुनी पीएम मोदी की मन की बात

khaskhabar.com: रविवार, 30 दिसम्बर 2018 6:38 PM (IST)
ग्रामीणों के साथ राज्यमंत्री ने रेडियो पर सुनी पीएम मोदी की मन की बात
चण्डीगढ़। हरियाणा प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने आज कुरूक्षेत्र के गांव अजराना कलां में ग्रामीणों के बीच बैठकर रेडियो पर प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मन की बात कार्यक्रम को सुना और गांव में 18 लाख रूपए की लागत से हुए विकास कार्यों का उदघाटन किया तथा कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ कार्यकर्ता दिलचस्पी लेकर लाभपात्रों को दिलवाएं। राज्यमंत्री ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत मन की बात कार्यक्रम हम सब के लिए प्रेरणादायक है। सभी को इस पर अमल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शाहबाद विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2014 से लेकर सितम्बर 2018 तक किए गए मुख्य विकास कार्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा की शाहबाद में भाजपा सरकार ने हर मद और हर विभाग के जरिए करोड़ों रुपए खर्च करके विकास कार्य करवाए है। इस सरकार ने पंचायती राज विभाग के माध्यम से शाहबाद में 38 आंगनवाडी केन्द्र, 5 व्यायामशालाओं, 3 सामुदायिक केन्द्र, 5 तालाबों व 1 खेल स्टेडियम के निर्माण पर लगभग 4 करोड़ 99 लाख 25 हजार रूपये की राशि विकास कार्यों पर खर्च की गई है। उन्होंने कहा कि गांव यारा में 32 लाख 58 हजार रुपए की लागत से नये भवन का निर्माण करवाया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement