महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री करेंगी जनता से सीधे संवाद
khaskhabar.com: सोमवार, 20 मार्च 2017 7:52 PM (IST)
जयपुर। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल 22 मार्च बुधवार को सुबह 10 से 11 बजे आकाषवाणी के जरिए प्रदेष की जनता से सीधे संवाद करेंगी। कार्यक्रम के अनुसार भदेल बुधवार को सुबह 10 से 11 बजे राज्य के सभी प्राइमरी, लोकल रेडियो स्टेषन, एफएम-विविध भारती और आकाषवाणी केंद्रों से महिला बाल विकास विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों एवं बाल विवाह रोकने में राज्य सरकार के प्रयासों, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सषक्त महिला-विकसित राजस्थान आदि कई विषयों पर श्रोताओं से सीधे बातचीत करेंगी। आकाषवाणी विविध भारती जयपुर के केंद्र प्रमुख राकेष जैन ने बताया कि भदेल से प्रदेष की जनता आकाषवाणी के फोन नंबर 0141-2200600, 2200700 और 2200800 पर फोन कर सीधे संवाद कर सकते हैं।