फतेहपुर(कांगड़ा)। कृषि एवं
ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने बुधवार को चाट्टा खड्ड किनारे बन रही खटियाड़
उठाऊ पेयजल योजना के सुधार एवं विस्तार कार्य का शिलान्यास किया। इस 795.32 लाख
रुपये से बनने वाली पेयजल योजना से पंचायत पोलियां व खटियाड़ के 21 गांवों को लाभ मिलेगा।
इससे पूर्व ज्यादातर गांवों में दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायतें मिलती थीं।
मंत्री ने इस अवसर पर लोगों
की समस्याएं भी सुनीं। शिलान्यास कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी राजीव महाजन, राकेश ठाकुर, बीडीसी चेयरमैन
सुरेंद्र शर्मा, वायस चेयरमैन बाशला देवी,
युकां अध्यक्ष विवेक पधेडिय़ा,
रजिंद्र पठानिया, कुलविंद्र, अश्वनी राणा, जयपाल, निर्मल, उत्तम, रणबीर सलारिया, पंकज कौशल, गुरबख्श धीमान, हरनाम सलारिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा