Mines Minister Surendra Pal Singh TT directed the GPRS put officers vehicles -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खान राज्यमंत्री ने दिए अफसरों की गाड़ियों में जीपीआरएस लगाने के निर्देश

khaskhabar.com: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 10:57 PM (IST)
खान राज्यमंत्री ने दिए अफसरों की गाड़ियों में जीपीआरएस लगाने के निर्देश
जयपुर। खान राज्य मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टी.टी. ने अधिकारियों को अवैध खनन की रोकथाम के लिए क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। टी.टी सोमवार को सचिवालय में विधायक सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे । बैठक में खान राज्यमंत्री ने विभागीय कार्मिकों तथा अधिकारियों के वाहनों में जी.पी.आर.एस. तकनीक का उपयोग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस के माध्यम से अधिकारियों की सक्रियता पर नजर रखी जा सकेगी। उन्होंने इस संबंध में प्रस्ताव बनाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार खनन उद्यमियों की समस्याओं के प्रति कटिबद्ध है। इस संबंध में संवेदनशीलता के साथ गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने खनन क्षेत्राें के विकास के लिए संचार प्रौद्योगिकी, सेटेलाइट तकनीक व रिमोट सेंसिंग आदि अत्याधुनिक माध्यमों को विभागीय कार्यों में उपयोग लिये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि पारदर्शी तरीके से त्वरित निर्णय लिये जा सकें।
बैठक में विधायकों ने राज्य हित में खनन क्षेत्राें के विकास को गति देने के लिए आवश्यक नियम तथा नीतियों के अल्पावधि में लागू किये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। खान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख शासन सचिव अपर्णा अरोरा ने विभाग के आधुनिकीकरण के संबंध में की जा रही कारवाही की विस्तार से जानकारी दी ।
बैठक में संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत, विधायक जयराम जाटव तथा प्रताप सिंह सिंघवी सहित खान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के प्रारंभ में खनन उद्यमियों के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने समिति को खनन क्षेत्रा की समस्याओं से अवगत कराया तथा उनके निवारण हेतु सुझाव दिये। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर खान विभाग ने विधायक सलाहकार समिति का गठन किया ।

[@ यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement