Millions of looters from jyellery businessman-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सर्राफा व्यापारी से लाखों की लूट

khaskhabar.com: सोमवार, 20 मार्च 2017 10:52 AM (IST)
सर्राफा व्यापारी से लाखों की लूट
बरेली। सरकार बदलने के माहौल में बोरिया बिस्तर बंधे जानी की आशंका ने बरेली में पुलिस की सुस्ती ने बदमाशों के हौसले बुलंद कर कर दिए है। यहाँ रविवार शाम दुकान बंद कर अपनी माँ के साथ घर जा रहे सर्राफ कारोबारी को बदमाशो ने गोली मार कर लाखों के जेवर और नगदी लूट ली। घटना सीबी गंज थानाक्षेत्र के रामपुर रोड की है। यहाँ देर शाम स्थानीय सर्राफा कारोबारी गौरव वर्मा दूकान बंद कर अपनी मां के साथ मोटर साईकिल पर घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन असलहा धारी बदमाशों ने मोटर साइकिल पर पीछे बैठी गौरव की मां से जेवरातबक बैग छीन लिया। छीनाझपटी में गौरव ने लूट का विरोध किया तो एक बदमाश ने फायर झोंक दिया। गोली गौरव के पेट मे लगी और बदमाश जेवर और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायल सर्राफ को उपचार के लिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement