Advertisement
मिड डे मिल योजना में 2000 करोड़ से अधिक का घोटाला उजागर : कॉनफैड व निजी फर्मों के 21 नामजद आरोपियों पर एसीबी का शिकंजा

जांच में यह भी सामने आया कि कई मामलों में वास्तविक रूप से सामग्री की खरीद और आपूर्ति किए बिना ही अधिक दरों के फर्जी बिल प्रस्तुत किए गए। इन्हीं कूटरचित बिलों के आधार पर सरकारी भुगतान उठा लिया गया। इस प्रकार धोखाधड़ी, कूटरचना और आपसी सांठगांठ के जरिए राज्य राजकोष को करीब 2000 करोड़ रुपये की सीधी वित्तीय क्षति पहुंचाई गई।
प्रकरण में संलिप्त पाए जाने पर योजना अवधि के दौरान पदस्थापित निम्नलिखित व्यक्तियों और संस्थाओं के विरुद्ध एसीबी में मामला दर्ज किया गया है—उक्त प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर योजना की अवधि के दौरान पदस्थापित सांवतराम (सहायक लेखाधिकारी, कॉनफैड), राजेन्द्र (प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति, कॉनफैड), लोकेश कुमार बापना (प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति, कॉनफैड), प्रतिभा सैनी (सहायक प्रबंधक, कॉनफैड), योगेन्द्र शर्मा (प्रबंधक, आयोजना, कॉनफैड), राजेन्द्र सिंह शेखावत (प्रबंधक, कॉनफैड), रामधन बैरवा (गोदाम कीपर, मार्केटिंग अनुभाग, कॉनफैड), दिनेश कुमार शर्मा (सुपरवाइजर, मार्केटिंग अनुभाग, कॉनफैड), कंवलजीत सिंह राणावत, मधुर यादव, त्रिभुवन यादव, सतीश मुलचंद व्यास, दीपक व्यास, रितेश यादव, शैलेश सक्सैना (रीजनल मैनेजर, केन्द्रीय भण्डार), बी.सी. जोशी (डिप्टी मैनेजर, केन्द्रीय भण्डार), चंदन सिंह (सहायक मैनेजर, केन्द्रीय भण्डार) सहित मैसर्स तिरूपति सप्लायर्स, मैसर्स जागृत एंटरप्राइजेज, मैसर्स एमटी एंटरप्राइजेज और मैसर्स साई ट्रेडिंग के प्रोपराइटर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान में प्रकरण दर्ज किया गया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी द्वारा प्रकरण में आरोपियों की भूमिका, वित्तीय लेन-देन, दस्तावेजों की कूटरचना और सरकारी धन के दुरुपयोग से जुड़े तथ्यों की गहन जांच की जा रही है। साक्ष्य संकलन, रिकॉर्ड की पड़ताल और अन्य आवश्यक अनुसंधानात्मक कार्यवाही जारी है। दोषियों के विरुद्ध विधि अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


