फतेहाबाद। जिले के प्रमुख सरकारी अस्पताल में बदइंतजामी चरम पर है। यहां गर्भवती महिलाओं को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। क्योंकि यहां कार्यरत तीनों चिकित्सक एक साथ ही अवकाश पर है। इसलिए मजबूरी में मरीजों को निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिन में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं को अस्पताल से लौटाया गया है। अस्पताल के सीएमओ के भी अवकाश पर होने के कारण जवाबदेही तय करने वाला कोई नहीं है।