khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2016 09:11 AM (IST)
मेरठ।उत्तर प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के तत्वावधान में पांडव नगर स्थित करन पब्लिक स्कूल में बॉडी बिल्डिंग एंड मेन-वूमन फिजिक स्पोर्टस चैपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 187 बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया। अलग अलग भार वर्ग में खिलाड़ियों ने विजय हासिल की। मेरठ के मोहम्मद मोहसिन मिस्टर यूपी बने तो दूसरी तरफ सहारनपुर की संजना को मॉडल फिजिक के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में बलवीर सिंह, केके दंग, विवेक सहगल आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICSयह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!