Advertisement
नर्सेज समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

नर्सेज के 8000 पदों पर मेरिट एवं बोनस अंको के आधार पर भर्ती निकाली जाए जिससे यूटीवी एवं निविदा पर कार्यरत अनुभवी नर्सेज को लाभ मिल सके।
संगठन निविदा पर नर्सेज भर्ती लेने का पूर जोर विरोध करता है अतः निविदा भर्ती, ठेका प्रथा नहीं की जाए और जो पूर्व में निविदा के आधर पर कार्यरत है उन्हें समान पद, समान कार्य के साथ समान वेतन का भी लाभ देते हुए उनका 37600 वेतन दिया जाए।
वर्तमान में अस्पतालों में कार्यभार बहुत अधिक है और नए नए विभाग खोले जा रहे हैं जबकि उसके अनुरूप पद स्वीकृत नहीं है अतः जोधपुर मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित विभिन्न अस्पतालों में नर्सेज के नव पद सृजीत किए जाएं।
मेड़तिया ने बताया कि उक्त जायज मांगे काफी समय से लंबित है जिनका सरकार द्वारा शीघ्र निराकरण करवाया जाए.
संगठन के प्रतिनिधिमंडल में राजु सिंह राजपुरोहित, गोपाल व्यास, बसंत रायल, अर्चना अग्रवाल, सैयद इमरान, नृसिंह परिहार , लिला भाटी, सुरेंद्र सिंह पवार, नन्दलाल, सुर्या चौधरी ,घनश्याम राजपुरोहित, किशन दादलिया, बस्ती राम, राहुल सिंह राजपुरोहित, पर्वत सिंह, विरेन्द्र सिंह, घनश्याम मेड़तिया, मनोज ,दिपीका, सत्यनारायण शर्मा सहित काफी संख्या में नर्सेज उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


