Memorandum submitted to SDM against illegal mining-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध खनन के खिलाफ एसडीएम को दिया ज्ञापन

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अप्रैल 2017 2:40 PM (IST)
अवैध खनन के खिलाफ एसडीएम को दिया ज्ञापन
नागौर। ग्राम पंचायत आलनियावास में पिछले कई दिनों से चल रहे बजरी के अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों ने रियां बड़ी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि आलनियावास ग्राम पंचायत क्षेत्र के सूरजगढ़ सीमा अन्तर्गत रियांबड़ी मार्ग पर रात में बजरी का अवैध खनन कई दिनों से चल रहा है। जिससे सूरजगढ़-रियांबड़ी मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले रात में लोगों ने प्रशासन को अवैध खनन कर डंपरों को मौके पर पकड़वाया था, मगर ठोस कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को अवैध खनन रुकवाने के लिए ज्ञापन दिया। जिस पर एसडीएम गौरी शंकर शर्मा ने अवैध खननकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर घेवरराम बेनीवाल, हनुमानराम माली, ओमाराम गोलिया और गुलाब दास वैष्णव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement