Members of the Mewar Jat Mahasabha submitted a memorandum regarding three-point demands.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेवाड़ जाट महासभा के सदस्यों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

khaskhabar.com: सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 7:50 PM (IST)
मेवाड़ जाट महासभा के सदस्यों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा। मेवाड़ जाट महासभा के जिलाध्यक्ष रामेश्वर लाल जाट एडवोकेट के नेतृत्व मे महासभा के पदाधिकारियो ने अपनी तीन सुत्रीय मांगो को लेकर जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे मांग की गई है कि जोधडास ग्राम के समीप आराजी संख्या 37 मे से दो एकड़ भूमि जाट समाज के महिला छात्रावास के निर्माण हेतु आवंटित कर कब्जा दिया गया था। बाद मे उक्त भूमि को नगर विकास न्यास ने घूमन्तु परिवारो के लिए आवंटित कर दिया। ज्ञापन मे मांग की गई है कि पूर्व मे आवंटित भूमि की जगह उसी समतुल्य की दुसरी भूमि आवंटित की जाए। मेजा डेम की दो नहरे है, एलएमसी व आरएमसी दोनो नहरो की सफाई व मरम्मत नही की गई, कई-कई जगह तो नहरो मे मिट्टी जमा हो गई। साथ ही सफाई व मरम्मत का बजट कम होने के कारण किसानो के खेतो मे टेल तक पानी नही पहुंच पाएगा। ज्ञापन मे मांग की गई है कि नहरो की शीघ्र मरम्मत की जाए। सिचांई विभाग मे पर्याप्त मात्रा मे कर्मचारी लगाए जाए। पानी शीघ्र छोड़ा जाए। व मातृकुडिंया बांध का पानी मेजाबांध मे लाया जाए। ज्ञापन मे तीसरी मांग की गई है कि हलेड़ के पूर्व सरपंच हरफुल उर्फ मुकेश जाट पर किये गये जानलेवा हमले के मामले मे आरोपियो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए। इस दौरान जाट समाज के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement