meeting was chaired by the district collector Recommend-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में की गई अनुशंसा

khaskhabar.com: शनिवार, 31 दिसम्बर 2016 5:27 PM (IST)
जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में की गई अनुशंसा
श्रीगंगानगर । जिला कलेक्टर ज्ञानाराम की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण से संबंधित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1995 के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों पर विचार विमर्श करते हुए 4 प्रकरण के कुल 6 पीडि़त लोगों को आर्थिक सहायता राशि देने हेतु अनुशंसा की गई। त्रै मासिक बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक बीपी चंदेल ने बताया कि बैठक में कुल 14 प्रकरण रखे गए, लेकिन 9 प्रकरणों में परिवादी के पक्षद्रोही होने पर उन्हें सहायता राशि नहीं जा सकी। वहीं शेष पांच प्रकरणों में से चार में जिला कलक्टर ने सहायता राशि जारी करने की अनुशंसा की वहीं एक प्रकरण लम्बित रखा गया। बैठक में जिला कलक्टर ज्ञानाराम के अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक,पुलिस उपाधीक्षक तुलसीदास पुरोहित, एडीपी,एससीएसटी कोर्ट के स्पेशल पीपी बनवारी लाल कड़ेला,कमेटी के सरकारी सदस्य सीसीबी के प्रबंध निदेशक डॉ. एम.आर.खन्ना, महिला अधिकारिता के कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित थे।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement