khaskhabar.com: गुरुवार, 16 मार्च 2017 10:46 PM (IST)
बूंदी। बीस सूत्रीय कार्यक्रम की द्वितीय स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुर्द। जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कलक्टर ने निर्देश दिए कि विभागों को आबंटित लक्ष्यों का इसी वित्तीय वर्ष में प्राप्त किया जाना सुनिश्चित किया जावे। प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्यों को शीघ्र प्राप्त किया जावे। इसके अलावा जिन विभागों की ओर से 90 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की जा चुकी है, वे शत प्रतिशत उपलब्धि के विशेष प्रयास करें। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि अर्जित प्रगति की अपडेट सूचना समय पर भिजवाई जावे। बैठक में मुख्य आयोजना अधिकारी रविन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि 8 सूत्रों में एक तथा दो सूत्रों में सी व डी ग्रेड प्राप्त की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ममता तिवाड़ी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार भी मौजूद रहे।