Meeting of political parties held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 अगस्त 2025 5:54 PM (IST)
राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित
श्रीगंगानगर। निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर जिले के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन, विभाजन, समाहितकरण एवं भवन परिवर्तन के प्रस्ताव के संबंध में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाहॉल में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने की। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधानसभा सादुलशहर, गंगानगर, करणपुर, सूरतगढ़, रायसिंहनगर व अनूपगढ़ के वर्तमान मतदान केन्द्रों की संख्या, पुनर्गठन, विभाजन, नवसर्जित मतदान केन्द्रों, पुनर्गठन के पश्चात दो किलोमीटर से अधिक दूरी वाले मतदान केन्द्रों की जानकारी दी गई। राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से आग्रह किया गया कि जिन मतदान केन्द्रों पर दलों के बीएलए नहीं है, वहां उनकी नियुक्ति तत्काल कर देवें। बैठक में सभी प्रस्तावों पर चर्चा की गई तथा प्रस्तावों को निर्वाचन विभाग को भिजवाने का निर्णय लिया गया। बैठक में एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार, तहसीलदार निर्वाचन सरवन सिंह कुरी, भारतीय जनता पार्टी से प्रदीप धेरड़, आईएनसी से भीमराज डाबी, सीपीआईएम के विजय रेवाड़, आप की ओर से कुलविन्दर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement