जयपुर। नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक में हाथापाई हो गई। बैठक हंगामें की भेंट चढ़ गई। पार्षदों में धक्का-मुक्की के बाद नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। बैठक में सांसद रामचरण बोहर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने के बाद हंगामा हो गया। मेयर अशोक लाहोटी ने कांग्रेसी पार्षद उमरदराज को अपशब्द बोलने के आरोप पर अपने शब्द वापस लेने को कहा। उन्होंने ऐसा नहीं करने पर चेतावनी दी कि सदस्यता निलंबित कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे