Meeting held for ground truthing and boundary demarcation of wetlands-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वेटलैंड्स की ग्राउंड ट्रुथिंग और बाउंड्री डिमार्केशन के लिए बैठक आयोजित

khaskhabar.com: सोमवार, 27 जनवरी 2025 5:06 PM (IST)
वेटलैंड्स की ग्राउंड ट्रुथिंग और बाउंड्री डिमार्केशन के लिए बैठक आयोजित
झालावाड़। झालावाड़ में वेटलैण्ड्स की ग्राउण्ड ट्रूथिंग व बाउण्ड्री डिमार्केशन के संबंध में सोमवार को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कलक्टर ने उप वन संरक्षक सागर पंवार एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिले की चिन्हित 395 वेटलैण्ड्स की ग्राउण्ड ट्रूथिंग के कार्य को प्राथमिकता एवं परिशुद्धता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिन्हित वेटलैण्ड्स का विभाजन कर वन विभाग की वेटलैण्ड्स के अतिरिक्त अन्य विभागों यथा वॉटरशेड, जल संसाधन एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल को जीपीएस एक्सल शीट प्रारूप के साथ प्रेषित करें ताकि उनके द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित वैटलैण्ड्स का चिन्हीकरण कर ग्राउण्ड ट्रूथिंग का कार्य पूर्ण कराया जा सके। बैठक में सहायक वन संरक्षक मुकेश सहजवानी, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता वी.सी. गोयल, वॉटरशेड के अधीक्षण अभियंता जीतमल नागर, जिला परिषद् के अधिशाषी अभियंता बृजपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement