Meerut police solve murder case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेरठ पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 जून 2017 6:27 PM (IST)
मेरठ पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा
ऋतु भार्गव, मेरठ के बहसूमा थाना इलाके के तजपुरा में मंगलवार को जोगेंद्र नाम के शख्स के हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस हत्यारोपी होमगार्ड और साथी को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है। बताया जाता है कि मृतक जोगेंद्र और पकडे गए दोनों आरोपी दोस्त थे और शराब पीने को लेकर होमगार्ड का जोगेंद्र से विवाद हो गया जिसके बाद होमगार्ड ने जोगेंद्र की गोली मारकर हत्या कर डाली। दरअसल, मंगलवार रात्रि में बहसूमा थाना इलाके के तजपुरा गाँव में ओमेंद्र, जोगेंद्र और इंद्रपाल दोस्त थे और तीनो खेत में बैठकर शराब पी रहे थे। तीनों ने पहले खूब शराब पी। उसके बाद जोगेन्द्र ने होमगार्ड ने ओमेन्द्र से और शराब लाने को कहा लेकिन ओमेन्द्र ने मना कर दिया जिसके बाद दोनों की आपस में कहासुनी हो गई और होमगार्ड ओमेन्द्र ने जोगेन्द्र पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली लगने से जोगेन्द्र की मौत हो गई। इस वारदात के समय इंद्रपाल भी वहीं मौजूद था। दोनों मौके से फरार हो गए। उधर जब पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई।जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया और सख्ती से पूछताछ पर सच सामने आ गया और आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी होमगार्ड ओमेन्द्र पूर्व में भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है और उसे बर्खास्त कर दिया गया था। पुलिस दोनों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement