Meerut: Murder after kidnapping, 2 arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेरठ : बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, 2 गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 01 अप्रैल 2018 08:39 AM (IST)
मेरठ : बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, 2 गिरफ्तार
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के फलावदा थाना क्षेत्र में गुरुवार को लापता हुई छह साल की मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची का शव शनिवार सुबह एक खेत में नग्नावस्था में पड़ा मिला। बच्ची का शव देख लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों ने उर्स मेले में झूला लगाने वाले दो लोगों को आरोप लगाया, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। बताते हैं कि आरोपियों ने बच्ची से दुष्कर्म व हत्या की बात कबूली है। जानकारी के मुताबिक, फलावदा निवासी ओमप्रकाश सैनी की छह साल की पुत्री सोनिया उर्फ सोनी गुरुवार शाम संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। काफी खोजगीन के बाद भी बच्ची के नहीं मिलने पर परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताते हैं कि शनिवार सुबह नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन नैय्यर आलम के गांव गड़ीना रोड स्थित गन्ने के खेत में बच्ची का नग्नावस्था में शव मिला। शव मिलते ही परिजनों समेत सैकड़ों लोगे मौके पर पहुंच गए और शव रखकर गड़ीना रोड को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। तनाव के मद्देनजर एसपी देहात राजेश कुमार कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उर्स मेले में झूला लगाने आए दो मजदूरों पर शक जताया। पुलिस ने मेले में संप्रदाय विशेष के दो झूलेवालों को हिरासत में लिया औ सख्ती से पूछताछ की। बताते हैं कि आरोपियों ने गुनाह कुबूल कर लिया। आरोपियों से स्वीकारा कि वह गुरुवार देर शाम नशे में थे। इस दौरान बच्ची को उठाकर गन्ने के खेत में ले गए। वहां दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement