Advertisement
कर्मचारियों के अभाव में चिकित्सा सेवाएं बदहाल

यह है जिले में स्थिति
चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने स्वीकार किया कि जिले में चिकित्सकों के 206 पद स्वीकृत हैं। जिसमें 139 ही कार्यरत है। जिले में वरिष्ठ विशेषज्ञ के छह पद स्वीकृत हैं, लेकिन महज एक ही कार्यरत है। वहीं कनिष्ठ विशेषज्ञ के 56 पद स्वीकृत है, लेकिन 29 कार्यरत है। इसी तरह वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) के 20 पद स्वीकृत है, लेकिन 13 ही कार्यरत है । वहीं चिकित्सा अधिकारी के 117 पद स्वीकृत है। जिसमें 91 कार्यरत है तथा 26 पद रिक्त हैं । चिकित्सा अधिकारी (दंत) के 7 पद स्वीकृत हैं, लेकिन 2 पद रिक्त हैंं। जालोर जिले की आबादी 18 लाख से ऊपर पहुंच गई है, लेकिन यहां चिकित्सकों की संख्या सालों पुरानी ही चल रही है।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है, वहीं अन्य चिकित्सा अधिकारियों के पद भी रिक्त हंै। इसको लेकर उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। जिले में विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त हो, तो लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
समान रूप से मिले सुविधा
एडवोकेट ललित भण्डारी ने कहा कि भारतीय संविधान की अनुच्छेद 14 में समानता का अधिकार है। लेकिन सरकार की ओर से सभी जगह चिकित्सा सेवाओं का समान रूप से लोगों को लाभांवित नहीं करना, समानता के अधिकार का उल्लंघन है। सरकार का दायित्व है कि वह सभी जगह समान रूप बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराएं।
Advertisement
जालोर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


