mayawati said on mukhtar ansari bigger goondas in other parties-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

BSP में शामिल अंसारी पर बोली मायावती, दूसरी पार्टियों में बड़े गुंडे मौजूद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 09:48 AM (IST)
BSP में शामिल अंसारी पर बोली मायावती, दूसरी पार्टियों में बड़े गुंडे मौजूद
लखनऊ। मुख्तार अंसारी की कौमी एकता दल का बहुजन समाज पार्टी में विलय हो गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने माफिया मुख्तार अंसारी को पार्टी में शामिल करते हुए मऊ सदर सीट से उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने का ऎलान कर दिया है। मायावती ने साथ ही मुख्तार के बेटे और अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी अब्बास अंसारी व भाई सिग्बतुल्ला अंसारी को भी पार्टी ने टिकट दिया है। इस दौरान मायावती ने साफ किया कि इन पर दर्ज ज्यादातर मुकदमे द्वेषवश दर्ज हैं और कृष्णानन्द राय हत्याकांड में शामिल होने का आज तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है। लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मायावती ने कहा कि मेरी सरकार में किसी ने भी कुछ भी गलत काम करने की कोशिश की है तो मैंने उसे जेल तक भिजवाया है। सरकार बनने पर आगे भी इसी तरह की सख्ती बरती जाएगी। कुछ समय पहले ये बसपा में आए थे लेकिन बाद में इन्होंने सपा के दबाव में पार्टी छो़ड दी थी। अब इन्होंने अपनी गलती मान ली है और इन्हें बसपा में फिर से शामिल किया जा रहा है।
मायावती ने मुख्तार अंसारी के आपराधिक छवि को दरकिनार करते हुए कहा कि दूसरी पार्टियों में बड़े गुंडे मौजूद हैं।

[@ UP ELECTION: पढ़ें, आखिर क्यों अखिलेश के करिश्मे के सामने नतमस्तक हो गई कांग्रेस]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement