Mayawati has developed her by Dalit vote- Ramshankar Katheria-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दलितों का वोट लेकर मायावती ने किया अपना विकास- रामशंकर कठेरिया

khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 12:09 PM (IST)
दलितों का वोट लेकर मायावती ने किया अपना विकास- रामशंकर कठेरिया
कानपुर। उत्तर प्रदेश में पहले कांग्रेस दलितों को गुमराह करती रही फिर मायावती ने अपने को दलितों का मसीहा बता हमदर्द बनी। लेकिन उन्होंने दलितों का कभी विकास नहीं किया हां अपना व अपने भाई का विकास जरूर किया है। यह बात पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कही। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बूथ कमेटियों का गठन हो चुका है, कमेटियों में एक पालक नियुक्त किया जाएगा। यह पालक प्रतिदिन दलित बस्तियों में जाकर उनको यह समझाने का प्रयास करेगें कि बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो की कथनी और करनी में बहुत अंतर है और आप लोगों के मतों का सौदा कर अपनी तिजोरी भर रही है। कहा कि मायावती चार बार मुख्यमंत्री बनी लेकिन उत्तर प्रदेश का दलित आज भी वहीं खड़ा है। हालांकि उत्तर प्रदेश का दलित मतदाता अब समझ चुका है कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास नीति के तहत चल रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण पिछला लोकसभा चुनाव है। जब उनसे पूछा गया कि चुनाव आते ही भाजपा को दलितों की चिंता सताने लगी तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है अटल बिहारी बाजपेयी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में सामाजिक समरसता शुरू की थी और दलित बस्तियों में खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ था। बताते चलें कि कठेरिया कानपुर के कल्याणपुर व गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर उन्हें जीत का मंत्र का दिया यह भी पढ़े :चिकनगुनिया मुझे भी हुआ, दर्द मैं समझती हूं: वसुंधरा राजे
यह भी पढ़े :अखिलेश के मंत्री दुर्गा यादव के बेटे और भतीजे के बीच खूनी संघर्ष, चली गोलियां

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement