mayawati attacked on bjp in meerut -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेरठ में गरजी मायावती, कहा- बीजेपी ने साजिश के तहत चुनाव में नुकसान पहुंचाया

khaskhabar.com: सोमवार, 18 सितम्बर 2017 3:26 PM (IST)
मेरठ में गरजी
मायावती, कहा- बीजेपी ने साजिश के तहत चुनाव में नुकसान पहुंचाया
ऋतु भार्गव, मेरठ। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने मेरठ में महारैली की है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर कई संगीन आरोप लगाए है। अपनी रैली के दौरान मायावती ने यहां तक कहा कि बीजेपी सहारनपुर हिंसा के दौरान बीजेपी मेरी हत्या कराना चाहती थी। बीजेपी सिर्फ आरएसएस और हिंदुत्व के एंजेडे पर चल रही है। मायावती ने कहा कि मुझे सहारनपुर में दलितों के ऊपर हो रहे उत्पीड़न के मुद्दे पर राज्यसभा में बोलने ही नहीं दिया गया। वहीं मायावती ने कहा कि बीजेपी आरक्षण विरोधी है।ओबीसी कैटेगरी को आरक्षण का लाभ मिला ही नहीं। बीजेपी पूरे देश के दलितों में द्वेष फैला रही है। वहीं रैली के दौरान अपने भाषण में एक बार फिर मायावती ने ईवीएम का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि ईवीएम में छेड़छाड़ से ही हमें विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।वहीं उन्होंने कहा कि कर्ज माफी के नाम पर लोगों का मजाक उड़ाया जा रहा है।40 और 50 पैसे का कर्जमाफी का सर्टिफिकेट बांटकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है।जिसका जवाब लोग साल 2019 में देंगे।
सोमवार को मेरठ, मुरादाबाद और सहारनपुर मंडल के हजारों कार्यकर्ताओं के बीच महारैली में पहुंची बसपा सुप्रीमो ने मेरठ की क्रांतिधरा से अपनी महारैलियों की शुरूआत की। करीब एक घंटे चले उनके भाषण में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार उनके निशाने पर रहीं। दलितों के उत्पीड़न से लेकर राज्यसभा से दिए गए अपने त्यागपत्र तक के लिए उन्होंने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आरएसएस और हिंदुत्तव के एजेंडे पर चलकर देश में दंगे करा रही है। विरोध करने पर तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर दलितों और पिछड़ों का उत्पीड़न किया जा रहा है।


वेदव्यासपुरी में आयोजित महारैली में बसपा सुप्रीमो मायावती करीब 12.40 पर पहुंची। मंच पर पहुंचते के कुछ देर बाद ही उन्होंने माइक संभाल लिया। उनके पूरे संबोधन में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार उनके निशाने पर रही। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने षडयंत्र के तहत ईवीएम में गड़बड़ी कर विधानसभा चुनावों में बसपा को नुकसान पहुंचाया। जिसका नतीजा रहा कि बसपा अपनी परंपरागत और मजबूत सीटों से भी हाथ गंवा बैठी। इस मामले को लेकर बसपा को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा, लेकिन कोई हल नहीं निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सोची-समझी साजिश के तहत जगह-जगह दंगे करा रही है। महाराणा प्रताप जयंती पर सहारनपुर में साजिश के तहत दंगा कराया गया। सहारनपुर कांड पर उन्हें राज्यसभा में बोलने का मौका तक नहीं दिया गया। जिसके विरोध में उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि इस्तीफा कोई बड़ी बात नहीं, बाबा साहेब ने भी कानून मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। बीएसपी के नेता हालात देखकर अपनी बात रखते हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए वह बोलीं कि जिस हिन्दुत्व का झंडा लेकर भाजपा हिन्दुओं की अगवा पार्टी होने का दम भरती है, वह बाबा साहेब की देन है। महिलाओं के लिए बाबा साहेब ने हिन्दू कोड बिल तैयार किया था, बाबा साहेब देश की महिलाओं को समाज में पुरूषों के बराबर स्थान देना चाहते थे। बाद में हिन्दू कोड बिल टुकड़ों में पास हुआ। देश में लागू आरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि दलितों और आदिवासियों के आरक्षण को सही ढंग से लागू न करने पर बाबा साहेब ने भी आपत्ति जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रस से लेकर भाजपा तक हर पार्टी दलितों के हक को मारती रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने दलितों को डराने के लिए भीम आर्मी नाम के दलित संगठन को मोहरा बनाया और उस पर दिखावी कार्रवाई की। भाजपा को दलित, मुस्लिम और व्यापारी विरोधी बताते हुए उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि सहारनपुर में हुई हिंसा में भाजपा साजिश के तहत उनकी हत्या कराना चाहती थी, लेकिन सौभाग्य से वह बच गई। उन्होंने रैली में आई भीड़ का आभार प्रकट करते हुए माह की हर 18 तारीख को देश में विभिन्न स्थानों पर महारैली करने की घोषणा की। मायावती करीब एक घंटे तक धारा प्रवाह बोलती रहीं, लेकिन उनके निशाने पर भाजपा ही रही। हालांकि सपा को लेकर उनका रूख नर्म दिखाई दिया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement