Mawa supply buses is fake, the team caught-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बसोंं से सप्लाई हो रहा है नकली मावा, टीम ने पकड़ा

khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 4:08 PM (IST)
बसोंं से सप्लाई हो रहा है नकली मावा, टीम ने पकड़ा
राजसमंद । चिकित्सा विभाग की खाद्य निरीक्षक टीम ने रविवार को नेशनल हाइवे के पुलिस लाइन के सामने से ट्रैवल्स बसों में जा रहा 105 टीन मावा जब्त किया, जिसका वजन करीब 19 टन बताया जा रहा है। मावे का अभीतक कोई मालिक सामने नहीं आया है। यह बीकानेर से उदयपुर आ रही ट्रैबल्स बसों से सप्लाई किया जा रहा था। बताया जाता है कि कुछ मावा ब्यावर में उतारा गया था, वहीं 53 टीन राजसमंद में उतरा था। मामले में टीम ने एक ड्राइवर पर कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस जब्त कर लिया है। रविवार सुबह 4.45 बजे लेकसिटी ट्रैबल्स बस से 52 टीन मावा उदयपुर जा रहा था। इस दौरान पुलिस लाइन के सामने उपचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इकरामुद्दीन चूड़ीगर के निर्देशन में खाद्यनिरीक्षक श्रीराम शर्मा सहित छह सदस्यीय टीम ने बस को रोककर जांच की तो हाईजैनिक कंडिशन में मावा पाया गया। इस पर टीम ने ड्राइवर से मावा के मालिक के बारे में जानकारी मांगी तो उसने नहीं दी। टीम ने ड्राइवर पर कार्रवाई करते हुए लाइसेंस जब्त किया। इसके कुछ देर बाद ही एक अन्य ट्रैवल्स बस की जांच की गई तो उसमें कुछ नहीं मिला। पास ही उसी बस का नंदू, श्रीनाथ ट्रैवल्स एजेंसी के नाम से ऑफिस था, जब टीम ने यहां दबिश दी तो 53 टीन मावा मिला। बताया जाता है कि कार्रवाई के डर से ड्राइवर इस माल को यहीं उतार गया था। जिसे टीम ने जब्त कर लिया। मावा की खेप बीकानेर से उदयपुर जा रही थी। टीम का दावा है कि मावा पकडऩे की यह कार्रवाई प्रदेश में सबसे बड़ी है। यह भी पढ़े :डॉक्टर को छोडो,स्मार्ट कपडा बता देगा आपको क्या है बीमारी...
यह भी पढ़े :ऎ दिल...की मुश्किलें 5 करोड में खत्म,पाक कलाकारों से रिश्ते भी...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement